back to top

श्री श्याम मंदिर में श्रावणी तीज उत्सव के साथ हुआ रुद्राभिषेक

लखनऊ। गोमती तट स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्रावणी तीज उत्सव की तैयारियों के बीच देर रात्रि भगवान महादेव का भव्य रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। मंदिर प्रांगण में पंडित राजेंद्र कुमार पांडेय के विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक डॉ. नीरज बोरा, रुपेश अग्रवाल, महेश गर्ग, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का महाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 अगस्त 2026, शनिवार को शाम 4 बजे से श्री श्याम मंदिर में भव्य श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिता की विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में होंडा एक्टिवा स्कूटर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजिका पारूल अग्रवाल ने बताया कि उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में सोलह श्रृंगार, झूला गीत-संगीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेले, सेल्फी कॉर्नर तथा चाट-बाटी सहित विभिन्न आकर्षक आयोजन होंगे। तीज क्वीन प्रतियोगिता में 35 वर्ष तक की विवाहित महिलाएं भाग ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि उत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं मंदिर कार्यालय में संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

नाग पंचमी 17 को, विधि-विधान से होगी नाग देवता की पूजा

लखनऊ। नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे हर वर्ष सावन मास में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।...

बुद्धेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। सावन माह के दूसरे बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।...

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं 15 को रखेंगी हरियाली तीज व्रत

लखनऊ। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली तीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...

भारतीय संस्कृति को युवाओं से जोड़ना बहुत जरूरी : डॉ. किरण सेठ

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतीय कला एवं संस्कृति पर विशेष व्याख्यान सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आज ह्लभारतीय...

बाबा बर्फानी का हुआ भव्य शृंगार

लखनऊ। निराला नगर स्थित श्री बालकेश्वर हनुमान मंदिर परिसर के बाहर बाबा अमरनाथ का बर्फ का भव्य श्रृंगार किया गया जिसमें भक्तो ने बर्फ...

नाग पंचमी 17 को, विधि-विधान से होगी नाग देवता की पूजा

लखनऊ। नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे हर वर्ष सावन मास में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।...

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...