back to top

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम पूजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इसके उपरांत पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) ने अपने मंगल प्रवचन में समाज को एकता, संस्कार और सद्भाव का संदेश दिया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उपाध्याय ने कहा कि बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोकर, प्रेम, सद्भाव और सहयोग की माला में जोड़ना ही हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास केवल लोगों को जोड़ना नहीं, बल्कि संस्कारों, नैतिक मूल्यों और आत्मीयता को भी सुदृढ़ करना है। जब समाज संस्कारों से जुड़ता है, तभी एक सशक्त, संगठित एवं आदर्श समाज का निर्माण संभव होता है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कारों और परस्पर सहयोग की भावना में निहित है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने परिवार एवं समाज में संस्कारों का संवर्धन करेगा तो आने वाली पीढ़ियाँ भी धर्म और संस्कृति से जुड़ी रहेंगी। प्रवचन के पश्चात श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति द्वारा बताया गया कि वषार्योग के सभी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में संपन्न होंगे।

आज होगा वषार्योग कलश स्थापना महोत्सव_

आनंदमय वषार्योग समिति के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई (रविवार) को उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के पावन सान्निध्य में वषार्योग कलश स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन सी.एम.एस. आॅडिटोरियम, कानपुर रोड, लखनऊ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से समय पर पहुँचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

आचार्य सुबल सागर महाराज का आज होगा मंगल प्रवेश
लखनऊ। परम पूज्य आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज 19 जुलाई को प्रात: 7 बजे इंदिरा नगर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश होगा। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि इस बार आचार्य श्री सात दिगंबर साधुओ के साथ इंदिरा नगर जैन मंदिर में 29 जुलाई से चातुर्मास (वषार्काल साधना) करेंगे। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि आचार्य श्री के पावन सानिध्य में 21 से 28 जुलाई तक ‘अष्टानिका महापर्व’ इंदिरा नगर जैन मंदिर मे भक्तिभाव से मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर समाज के ई पी के जैन, ऋषभ जैन, संजीव जैन लगे हैं।

RELATED ARTICLES

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

भारत ने रचा इतिहास: पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, 450 किमी क्लास में लॉन्च पेलोड

नईदिल्ली / श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में अपना पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया।...

अलीगंज अग्निकांड: विहित न्यायालय का पेशकार निलंबित

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में हुए चर्चित अग्निकांड मामले में एक और कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने विहित न्यायालय में...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...