back to top

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम मुलाकात

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ तरुण पटेल किसान नेता कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ने लखनऊ स्थित लोकदल के केंद्रीय कार्यालय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह के आवास (8, मॉल एवेन्यू) पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक चली बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, INDIA गठबंधन की मजबूती, विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय, संभावित सीट साझेदारी तथा जनहित के मुद्दों पर साझा संघर्ष को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष की साझा रणनीति पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव होगा। जनता बदलाव चाहती है और INDIA गठबंधन जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप एक मजबूत एवं सकारात्मक विकल्प प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विपक्षी दलों का समन्वय लगातार मजबूत हो रहा है।

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को विशेष महत्व दिया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद वे लगातार संगठन को मजबूत करने, INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकदल नेतृत्व के साथ हुई यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...