back to top

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

लखपेड़ाबाग क्षेत्र में छोटे बच्चों के फाउंडेशन स्कूल से सटी इस दुकान के ऊपरी हिस्से में लगी आग इतनी भयानक थी कि करीब पांच किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। घटना के समय दुकान खुली हुई थी, जिससे अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर पास स्थित स्कूल को खाली करा दिया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि दुकान में आग बुझाने के लिए कोई फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म होते ही आग फिर भड़क उठी। इससे व्यापारियों और उनके परिवारों में आक्रोश फैल गया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने पानी के साथ झाग का भी इस्तेमाल किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक नियंत्रण मिला, लेकिन टैंकर खाली होने से स्थिति फिर बिगड़ गई। इस दौरान नाराज व्यापारियों ने पुलिस और दमकल कर्मियों के खिलाफ विरोध जताया और एसएसआई सत्य प्रकाश यादव से तीखी नोकझोंक भी हुई।

इस बीच व्यापारी और उनके परिजन खुद ही दुकान के निचले हिस्से से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गए। करीब 20 मिनट बाद दमकल की दो और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान तेज हुआ और हालात पर काबू पाया जा सका।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...