back to top

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म ‘श्री राम भूमि’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग
लखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्री राम भूमि’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब एक्टर ने जानकारी दी है कि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल अयोध्या में पूरा हो चुका है। इस खास मौके पर उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर बिताया हर पल उनके लिए यादगार रहा. उन्होंने इस यात्रा को जीवन का एक अनमोल अनुभव बताया। आपको बता दें कि अनुपम खेर फिल्म ‘श्री राम भूमि’ दिवंगत विश्व हिंदू परिषद नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग शेयर करते हुए लिखा, श्रीराम भूमि के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करके अयोध्या से लौट रहा हूं लेकिन सच कहूं तो लगता है कि मेरा एक हिस्सा वहीं रह गया है। अपने साथ मैं सिर्फ खूबसूरत यादें ही नहीं, बल्कि सनातन की एक गहरी समझ, आध्यात्मिक समृद्धि और इस गर्व को लेकर जा रहा हूँ कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं जो इतिहास और आस्था, दोनों को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारने का प्रयास कर रही है। अपनी बात को जारी रखते हुए दिग्गज एक्टर ने आगे कहा कि, अयोध्या कोई शहर नहीं है, एक अनुभूति है। यहां की हर गली, हर मोड़, हर घर, हर मंदिर और हर सांस में सिर्फ एक ही नाम सुनाई देता है श्रीराम , श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन, यहाँ के लोगों का स्नेह, और इस पावन भूमि की ऊर्जा ने मुझे एक एक्टर ही नहीं, एक इंसान के रूप में भी और समृद्ध किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि अयोध्या अब हमेशा मेरी आत्मा का हिस्सा रहेगी अनुपम खेर ने अयोध्या के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, अयोध्या के सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद। संतों को जिनसे मुझे आशीर्वाद मिला। मेरे दोस्त यतीन्द्र और मंजरी मिश्रा का! उनके प्यार और स्वादिष्ट भोजन के लिए! मेरे निर्देशक कामाख्या जी, मेरे प्रिय मित्र एवं सिनेमैटोग्राफर असीम बजाज का फिल्म के हर यूनिट मेम्बर का भी आभार, जिन्होंने मुझे इस अद्भुत यात्रा का सहभागी बनाया। धन्यवाद अयोध्या! फिर मिलेंगे। जय श्रीराम! ‘श्री राम भूमि’ एक हिंदी ड्रामा है जिसे जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। अनुपम खेर ने दिवंगत श्ऌढ नेता अशोक सिंघल का मुख्य रोल निभाया है, जो राम जन्मभूमि आंदोलन के जाने-माने चेहरों में से एक थे। फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम रोल में हैं। शूटिंग अयोध्या में शुरू हुई, जहां टीम ने अब अपना पहला बड़ा शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता में आगे आया बॉलीवुड

असम बाढ़ पीड़ितों के 500 घर बनवाएंगे सलमान खान मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए एनजीओ ग्लोबल सिख्स...

सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...