गुरुपूर्णिमा पर होगी चातुर्मास कलश स्थापना
लखनऊ। दिगंबर जैन परंपरा के आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का 8 संतों के संघ सहित आज सुबह इंदिरा नगर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रिमझिम फुहारों और भक्तिमय वातावरण के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुदेव की अगवानी की। आचार्य श्री का यह आगमन लखनऊ चातुर्मास के निमित्त हुआ है।
जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि गुरुदेव के सानिध्य में 21 जुलाई से जैन मंदिर में आठ दिवसीय ‘श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान’ शुरू होगा। वहीं, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने जानकारी दी कि मुख्य चातुर्मास कलश स्थापना का भव्य कार्यक्रम 29 जुलाई गुरुपूर्णिमा पर्व पर ‘इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान’ गोमतीनगर में आयोजित किया जाएगा।





