back to top

रोहित शर्मा के बल्ले ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, लेकिन इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज

लंदन। रोहित शर्मा ने 138 रन की आक्रामक पारी खेल कर आलोचकों को करारा जवाब दिया लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद लॉर्ड्स में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला 2-। से अपने नाम कर ली।

इंग्लैंड ने बेन डकेट के करियर के सर्वश्रेष्ठ 142 रन और जैकब बेथेल के 91 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 387 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के 138 रन, शुभमन गिल के 77 और विराट कोहली के 74 रन की बदौलत सात विकेट पर 360 रन बनाए। इंग्लैंड की जीत में पूर्व कप्तान जोस बटलर की आखिरी ओवरों में खेली गई 13 गेंदों में 41 रन की तूफानी पारी निर्णायक साबित हुई। उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने अंतिम पांच ओवरों में 82 रन जुटाए।

रोहित के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था। चयनकर्ताओं और मुख्य कोच द्वारा भविष्य की योजनाओं में उनसे आगे बढ़ने की चर्चाओं के बीच 39 वर्षीय पूर्व कप्तान पर काफी दबाव था। वह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत को श्रृंखला जिताने और अपनी विरासत को बचाने की चुनौती के साथ उतरे थे। रोहित ने अपना 34वां वनडे शतक पूरा करने के बाद न तो बल्ला उठाकर जश्न मनाया और न ही लॉर्ड्स के मेंबर्स बालकनी से मिली तालियों का अभिवादन किया।उनकी 110 गेंदों पर खेली गई 138 रन की पारी में संघर्ष, और जज्बा साफ दिखाई दिया। इंग्लैंड में उनका यह आखिरी वनडे मुकाबला था और आने वाले समय में लोग इसे एक अनुभवी खिलाड़ी के साहसिक संघर्ष के रूप में याद करेंगे।

रोहित ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 147 रन और अपने पुराने साथी विराट कोहली के साथ 113 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की उम्मीदें जगा दी थीं। उनकी पारी में 17 चौके और पांच छक्के शामिल रहे, जिनमें से तीन छक्के जोश टंग पर लगाए गए। उन्होंने सैम कुरन की गेंद पर भी शानदार पुल शॉट से छक्का लगाया। सैम कुरन ने 10 ओवर में 75 रन देकर चार विकेट लिए और इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। अंतिम ओवरों में उनकी धीमी गति की गेंदों का भारत के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

उन्होंने सात गेंदों के अंदर इशान किशन, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के विकेट लेकर मुकाबले का रुख बदल दिया। इंग्लैंड के लिए बल्ले से योगदान देने के बाद बेथल ने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से अहम योगदान दिया। उन्होंने सात ओवर में 49 रन देकर उन्होंने एक विकेट लिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल अकेले विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में खेले जिससे कुलदीप यादव को एकादश से बाहर रखने की योजना पर सवाल उठे। श्रृंखला गंवाने के बावजूद यह तय माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम की योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे।

भारत को मैच से पहले ही बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में लगी चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति भारतीय टीम को भारी पड़ी और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया।इस मैच में खेल रहे भारत के चार तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा (10 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट), अर्शदीप सिंह (10 ओवर में 72 रन), प्रिंस यादव (10 ओवर में 79 रन देकर एक विकेट) और गुरनूर बराड़ (10 ओवर में 97 रन) के संयुक्त खाते में महज 51 एकदिवसीय मैचों का अनुभव था। अनुभव और धार की कमी के कारण वे शानदार लय में बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम पर दबाव बनाने में नाकाम रहे।


डकेट और बेथेल (93 गेंदों में 91 रन) ने अपनी योजना और शानदार बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। शुरूआती 10 ओवर के पावरप्ले में इंग्लैंड ने 58 रन बनाए, लेकिन 11वें से 30वें ओवर के बीच दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और तेजी से रन बटोरे।दोनों की 192 रन की साझेदारी भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी बन गयी। डकेट ने इसके साथ ही ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर वनडे की सबसे बड़ी पारी के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स (इंग्लैंड के खिलाफ 1979 में नाबाद 138 रन) के 47 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

इंग्लैंड की पारी में डकेट ने एक छक्के के साथ 18 चौके लगाए, जबकि बेथेल ने 11 चौके और एक छक्का जड़ा। जो रूट ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए और तीनों मैचों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। बटलर की तेजर्तार पारी ने स्कोर को 350 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय गेंदबाजों की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। लॉर्ड्स की पिच की ढलान पर गेंदबाजी कर रहे युवा प्रिंस पनी लाइन और लेंथ से जूझते नजर आए। अर्शदीप भी लय में नहीं दिखे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने कुछ मौकों पर बेथेल को परेशान किया, लेकिन अतिरिक्त रन देने से नहीं बच सके।बेथेल ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इंग्लैंड ने 16वें ओवर तक 100 रन पूरे कर लिए। उस समय तक भारतीय गेंदबाज 15 चौके दे चुके थे और उनकी लाइन-लेंथ बेहद कमजोर नजर आ रही थी। पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कुल 42 चौके और छह छक्के दिए।

RELATED ARTICLES

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...

फुटबॉल की बादशाहत के लिए मेस्सी की अर्जेंटीना के सामने स्पेन की दीवार

न्यूयॉर्क। एक ओर लियोनेल मेस्सी का करिश्मा है तो दूसरी तरफ टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन का अभेद डिफेंस। विश्व फुटबॉल...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...