back to top

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्न
कैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर दिया विशेष बल
लखनऊ। आनंदमय पावन वषार्योग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों एवं युवाओं ने भाग लेकर अपने जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सम्मेलन में विख्यात जैन ज्योतिषाचार्य रवि जैन गुरुजी (दिल्ली), सुशील कुमार जैन (ज्योतिष, कर्मकांड एवं पूजन विशेषज्ञ), डॉ. हुकुमचंद जैन (ग्वालियर) तथा वास्तुविद राजीव जैन (दिल्ली) ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का विस्तारपूर्वक समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कैरियर चयन, युवाओं ने रोजगार एवं भविष्य, अभिभावकों ने बच्चों के विवाह, व्यापारियों ने व्यापार वृद्धि, नौकरीपेशा लोगों ने पदोन्नति तथा अनेक लोगों ने स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति एवं जीवन की विभिन्न समस्याओं से जुड़े प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने ज्योतिष, वास्तु एवं व्यावहारिक जीवन के अनुभवों के आधार पर संतोषजनक समाधान प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा कि ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है। जैसे अंधकार में टॉर्च मार्ग दिखाती है, वैसे ही ज्योतिष जीवन की सही दिशा का बोध कराता है। वास्तु के विषय में उन्होंने कहा कि वास्तु आपके खाने और सोने की दशा एवं दिशा को नियंत्रित करता है। जैसा आपका खान-पान होगा, वैसी आपकी दशा बनेगी और जैसी आपकी निद्रा की दिशा होगी, वैसा ही जीवन प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में ज्योतिष और वास्तु तभी सार्थक हैं, जब व्यक्ति अपने आचरण, संस्कार, संयम और सद्विचारों को भी अपनाए। अच्छे संस्कार, स्वस्थ परिवार और सकारात्मक सोच ही सुखी जीवन का वास्तविक आधार हैं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विशेषज्ञों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। आनंदमय पावन वषार्योग समिति द्वारा आयोजित यह सम्मेलन समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।

रवि जैन गुरुजी ने दिया कैरियर, व्यापार एवं विवाह पर मार्गदर्शन
दिल्ली से पधारे विख्यात जैन ज्योतिषाचार्य रवि जैन गुरुजी से विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, व्यापारियों ने व्यापार में लगातार आ रही बाधाओं तथा अभिभावकों ने विवाह में विलंब से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि ज्योतिष भाग्य का नहीं, सही दिशा का मार्गदर्शक है। नियमित परिश्रम, अनुशासन और उचित समय पर लिए गए निर्णय सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार में सही समय, सही निर्णय एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है तथा विवाह में केवल ग्रह नहीं, बल्कि संस्कार, परिवार और आपसी समझ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सुशील कुमार जैन ने संस्कार, पूजा एवं पारिवारिक शांति पर दिया जोर
ज्योतिष एवं कर्मकांड विशेषज्ञ सुशील कुमार जैन से श्रद्धालुओं ने घर में अशांति, पूजा-पाठ की उपयोगिता तथा बच्चों में संस्कारों को लेकर प्रश्न किए। उन्होंने कहा कि नियमित पूजा, नमोकार मंत्र का जाप, धार्मिक वातावरण और परिवार के सदस्यों का सकारात्मक व्यवहार जीवन में शांति एवं सुख का आधार है। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार देने की शुरूआत परिवार से होती है।

डॉ. हुकुमचंद जैन ने विवाह एवं संयुक्त परिवार की महत्ता समझाई
ग्वालियर से पधारे डॉ. हुकुमचंद जैन से सर्वाधिक प्रश्न विवाह संबंधी समस्याओं पर पूछे गए। उन्होंने कहा कि आज विवाह में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि परिवार एवं संस्कारों की अपेक्षा पैकेज और आय को अधिक महत्व दिया जा रहा है। पहले परिवार, खान-पान, संस्कार और चरित्र को देखा जाता था, इसलिए वैवाहिक जीवन अधिक सफल रहता था। उन्होंने संयुक्त परिवार को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि परिवार में बुजुर्गों का अनुभव और बच्चों के संस्कार ही समाज की वास्तविक पूंजी हैं।

राजीव जैन ने वास्तु के वैज्ञानिक पक्ष को समझाया

दिल्ली से आए वास्तुविद राजीव जैन से घर एवं प्रतिष्ठान के वास्तु को लेकर अनेक प्रश्न पूछे गए। उन्होंने बताया कि वास्तु पंचमहाभूतों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—के संतुलन पर आधारित है। यदि रसोई जैसी अग्नि से संबंधित व्यवस्था अनुचित दिशा, विशेषकर जल तत्व वाले स्थान पर हो, तो उसका प्रभाव व्यापार, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। उन्होंने घर एवं कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही दिशा, स्वच्छता एवं प्राकृतिक प्रकाश का महत्व बताया।

आज से शुरू होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान
इन्दिरा नगर जैन मंदिर
लखनऊ। दिगंबर जैन परंपरा के प्रख्यात संत आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का अपने शिष्य मंडल (कुल 8 संत) के साथ इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में विराजमान हैं। समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि आचार्य श्री के सानिध्य में 21 जुलाई से 28 जुलाई तक आठ दिवसीय ‘श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। विधान से पूर्व मंगलवार को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी उसके बाद विधान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री का यह मंगल पदार्पण लखनऊ में आगामी ‘चातुर्मास’ के पावन निमित्त से हुआ है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी कलश स्थापना
श्री जिनशासन प्रभावना चातुर्मास समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि इस वर्ष के चातुर्मास कलश स्थापना का मुख्य कार्यक्रम गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व 29 जुलाई को गोमती नगर स्थित ‘इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान’ में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आचार्य संघ के स्वागत और मंगल प्रवेश के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए लखनऊ के अतिरिक्त सिधौली, बाराबंकी, सीतापुर, बिसवां और हरदोई सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...