back to top

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट, विपिन खंड, गोमतीनगर में अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकतार्ओं, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, कलाकारों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, विधि, कला एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स, राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश रहे। उन्होंने संस्था द्वारा विगत 11 वर्षों से किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सहायता पहुँचाना प्रत्येक सामाजिक संगठन का दायित्व है तथा जन समस्या मेला समिति भारत इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार सहगल , पूर्व उपनिदेशक, फिल्म बंधु उत्तर प्रदेश ने संस्था की निरंतर प्रगति की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा और जनहित के क्षेत्र में संस्था ने अपनी अलग पहचान स्थापित की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के गरीब, शोषित, वंचित, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों की समस्याओं का संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण समाधान कराना रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में संस्था पूरे देश में अपने जनसेवा अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करेगी।
कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता एडवोकेट (डॉ.) अंकित मित्तल, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, जन समस्या मेला समिति भारत ने की। उन्होंने संस्था की कार्ययोजना, जनसमस्याओं के समाधान हेतु चलाए जा रहे अभियानों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी अतिथियों ने संस्था के 11 वर्षों के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

RELATED ARTICLES

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...