back to top

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और गोवा समेत प्रदेश के कई राज्यों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।कांग्रेस की कोलकाता इकाई के अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रात आठ बजे लोक भवन तक मार्च निकाला। शुभंकर ने कहा,कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में और देश भर में हो रहे ऐसे ही प्रदर्शनों के समर्थन में हमने लोकभवन तक मार्च निकाला।

कांग्रेस की अरुणाचाल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बोसिराम सिराम ने राहुल गांधी की हिरासत को संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। सिराम ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तानाशाही वाली सोचै को दिखाता है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की चिंताओं को दूर करने के बजाय शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है।

असम में नेता प्रतिपक्ष वाजेद अली चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोक भवन के बाहर प्रदर्शन किया और दिल्ली में पेपर लीक होने के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की असम इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जाकिर हुसैन सिकदर ने कहा,हम यहां कुछ लोगों का एक छोटा सा समूह हैं जो राज्यपाल से मिलकर अपनी शिकायतें बताना चाहते हैं लेकिन यहां भारी पुलिस बल तैनात किया
गया है।

सिकदर ने इसे दुर्भाज्ञपूर्ण बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। गोवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडणकर के नेतृत्व में लोक भवन तक मार्च निकाला गया, लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की और इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।बाद में चोडणकर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्यपाल पी. अशोक गजपति राजू से मिलने का समय मांगा था, लेकिन सरकारी अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी।जीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें बुधवार सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल से मिलने के लिए कहा गया है।

चोडणकर ने कहा,हम फिलहाल अपना प्रदर्शन वापस ले रहे हैं और बुधवार को अपनी मांगों के साथ राज्यपाल से मिलने दोबारा पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात नयी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रायपुर स्थित लोक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी दल के इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। यह प्रदर्शन सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित लोक भवन के मुख्य द्वार के पास आयोजित किया गया। रायपुर के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर ने सवाल किया, नीट पेपर लीक छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। जनहित के हर मुद्दे पर कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रहेगी।

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार कौन है? मिजोरम में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोक भवन के पास प्रदर्शन किया।कांग्रेस की मिजोरम इकाई के प्रवक्ता लालरेमरुआता रेंथलेई ने कहा कि यह प्रदर्शन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में राहुल गांधी के समर्थन में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल विजय कुमार सिंह को प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...