back to top

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को इंदौर में पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परदेशीपुरा थाने में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले की जांच में मिले सुरागों के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश विश्वकर्मा (32), प्रवीण पाल (24) और आशीष पुरी (28) के रूप में हुई है। तीनों इंदौर के निवासी हैं। त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की पासबुक, सिम कार्ड, एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

डीसीपी के मुताबिक तीनों आरोपी साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह से जुड़े थे और उनका काम लोगों के दस्तावेजों के दुरुपयोग से फर्जी बैंक खाते खुलवाना तथा उनसे जुड़े एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और सिम कार्ड गिरोह तक पहुंचाना था। त्रिपाठी ने कहा कि इन खातों का इस्तेमाल शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से की जाने वाली साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को जमा करने, अंतरित करने और वितरित करने में किया जाता था। डीसीपी ने बताया, बैंक खातों के विश्लेषण में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पता चला है।

संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय करके आगे की वैधानिक कार्वाई की जा रही है। त्रिपाठी ने कहा कि पूछताछ के दौरान साइबर ठगी गिरोह के एक सरगना और उसके सहयोगियों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...