back to top

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।।पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले लोग बच्चों से डर गए हैं। उनको समझ नहीं आया कि क्या होने जा रहा है और आगे क्या होगा? उनको लगा कि कॉकरोच जनता पार्टी को कीड़े-मकोड़ों की तरह खत्म कर देंगे लेकिन नहीं ये कॉकरोच जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में हैं।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले को लेकर संजय राउत ने कहा कि देश के बड़े-बड़े शहरों में इस आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। कल मुंबई में बड़ा आंदोलन किया गया। उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और हम सब लोग हजारों की संख्या में थे। पुणे और नागपुर में भी आंदोलन किया गया। जंतर-मंतर पर बैठा हर बच्चा नेता है। उन्होंने कहा कि संसद में बचा क्या है? संसद में विपक्ष की जो गरिमा होनी चाहिए थी, वह बची नहीं है।

वंदे मातरम को लेकर सरकार को घेरा
संजय राउत ने कहा कि इन लोगों को आत्मचिंतन करनी चाहिए कि वे स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं थे। वंदे मातरम की चिंता उनको नहीं करनी चाहिए। मेरा चैलेंज है कि वंदे मातरम की चार पंक्तियां बिना पढ़े गाकर दिखाएं। राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर उन्होंने कहा कि यह बड़ा मामला है; हमने आंदोलन किया है। हजारों की संख्या में लोग चढ़ावा विवाद मामले के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं।

संसद में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया

संसद में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा,एक मुद्दा अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी का है, दूसरा NEET परीक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों का है, जिन्हें कांग्रेस पिछले कई महीनों से उठाती रही है। हमारी सिर्फ यही मांग थी कि इन विषयों पर सदन में चर्चा हो। लेकिन सरकार किसी भी मुद्दे को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। अगर संसद के भीतर चर्चा होती है तो यह सभी के हित में होगा। मुझे समझ नहीं आता कि चर्चा से सरकार को आखिर डर किस बात का है। उनके पास भारी बहुमत है, इसलिए देश की आवाज़ संसद में सुनाई देनी चाहिए। संसद का उद्देश्य भी यही है। लेकिन जब सरकार चर्चा से इनकार करती है और केवल अपने ही एजेंडे पर बात करना चाहती है, तो स्वाभाविक रूप से विपक्ष में असंतोष पैदा होता है।जंतर-मंतर पर कथित लाठीचार्ज को लेकर शशि थरूर ने कहा,यह बेहद दुखद है। मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह की कार्रवाई किस भावना से की जा रही है। जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा हो तो लाठीचार्ज की क्या जरूरत है? लाठीचार्ज अहिंसा नहीं, बल्कि हिंसा का एक रूप है। इसकी तर्कसंगतता मेरी समझ से परे है।

सपा की सांसद डिंपल यादव ने सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि देशभर में किसान, युवा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र केवल निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।डिंपल यादव ने कहा कि देश की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनसे संवाद नहीं कर रही है। समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज संसद में उठाती रहेगी।

आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता की मांग की
आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने परिसीमन से जुड़े मुद्दे पर कहा कि पहले इसका मसौदा सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आंकड़े जुटाने के अभियान से लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रहता। परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता की मांग की।

पप्पू यादव ने प्रश्न-पत्र लीक पर सरकार को घेरा
वहीं, सांसद पप्पू यादव ने प्रश्न-पत्र लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब प्रश्न-पत्र कई बार लीक हो चुके हों तो देश के बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि युवा न तो समय पर नौकरी हासिल कर पा रहे हैं और न ही परीक्षाओं में भरोसा रख पा रहे हैं क्योंकि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा स्थगित होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। पप्पू यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। जिस मुद्दे को लेकर सरकार सत्ता में आई, उससे जुड़े मामलों पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

नौजवानों की बात माने सरकार- चंद्रशेखर
वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि नौजवानों की बात को सरकार को माननी चाहिए। अगर नौजवानों के खिलाफ होंगे तो कोई सांसद भी नहीं जीतेगा। मेरा कहना है कि सरकार को इनकी समस्या सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई आंदोलन होता है तो मेट्रो भी बंद होते हैं लेकिन युवा नहीं डर रहा है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...