back to top

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) से 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि यह परियोजना देश में स्थापित की जा रही पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं से 1,500 मेगावाट/12,000 मेगावाट-घंटा बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई की शुल्क आधारित वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के तहत आवंटित की गई है। यह परियोजना ‘ई-रिवर्स’ नीलामी के जरिये हासिल की गई। इसके लिए 40 वर्ष का पंप्ड स्टोरेज खरीद समझौता किया गया है और इसके 2029 तक चालू होने की उम्मीद है।

एसईसीआई से मिला यह ठेका दीर्घावधि ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में टाटा पावर की स्थिति को और मजबूत करेगा। यह क्षेत्र भारत की तेजी से बढ़ती सौर एवं पवन ऊर्जा क्षमता को ग्रिड से जोड़ने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे दिन में उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जा सकने वाली विश्वसनीय बिजली में बदला जा सकता है।

टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर लिमिटेड बिजली मूल्य श्रृंखला के सभी क्षेत्रों में काम करने वाली एकीकृत बिजली कंपनी है। उसकी परिचालन और निर्माणाधीन परियोजनाओं की कुल क्षमता 26 गीगावाट से अधिक है। इसमें लगभग 17.5 गीगावाट स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा क्षमता (निर्माणाधीन परियोजनाओं सहित) तथा लगभग 8.9 गीगावाट तापीय बिजली उत्पादन क्षमता शामिल है।

RELATED ARTICLES

महिला हॉकी विश्व कप : आसान नहीं रहा भारत का 1974 से 2022 तक का सफर

नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी का जिक्र होता है तो आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन पुरूष टीम की समृद्ध विरासत की बात होती है लेकिन...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...