back to top

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के टेक्नीशियन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव की रहने वाली और एमसीसी अस्पताल में नर्स नेहा रानी का शव पिछले शनिवार को अस्पताल की एक कमरे से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया था।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आॅपरेशन थिएटर के टेक्नीशियन सुरेश चंद और उसके साथी फरहान को नेहा के साथ कमरे में जाते तथा कुछ देर बाद बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया उन्होंने बताया कि पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेश और नेहा के बीच पिछले सात माह से प्रेम संबंध थे जबकि सुरेश पहले से विवाहित है और उसका पांच वर्षीय बेटा है।

सूत्रों ने बताया कि नेहा द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने के बाद सुरेश ने फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद नेहा को ड्रिप के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ दिया गया और बेहोश होने के बाद उसे सल्फास खिलाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी ने कथित सुसाइड नोट स्वयं लिखकर मृतका के कपड़ों में रख दिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिरिंज, ड्रिप, जहरीला रासायनिक पदार्थ, नोट पैड और मृतका का मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...