back to top

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर सर्वप्रथम उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के पावन चरणों में श्रीफल अर्पित कर श्रद्धापूर्वक वंदना की तथा अपनी भक्ति एवं श्रद्धा समर्पित की। उन्होंने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर वर्षायोग स्थापना महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खरकवाल, विधायक नीरज बोरा, विधायक डॉ. महेंद्र सिंह, इंजीनियर अवनीश सिंह, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जैन समाज द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन की सराहना की।

भव्य शोभायात्रा एवं मंगल कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 9 बजे आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजारोहण, मंगलाचरण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रात: 11 बजे मंदिर परिसर से सी.एम.एस. आॅडिटोरियम, कानपुर रोड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर धर्मभक्ति का संदेश दिया, जबकि श्रद्धालु भगवान महावीर एवं गुरुदेव के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे।

काँपते होठों को मुस्कान देने आया हूं : उपाध्याय श्री
दोपहर 12:00 बजे सी.एम.एस. आॅडिटोरियम में मुख्य समारोह का शुभारंभ मंच उद्घाटन, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायी प्रवचन में उपाध्याय श्री ने कहा टूटे हुए दिलों को अरमान देने आया हूँ, इंसान को इंसान की पहचान देने आया हूँ। और कुछ भी नहीं है मेरे पास लखनऊ वासियों, काँपते होठों को मुस्कान देने आया हूँ। उन्होंने कहा कि समाज को प्रेम, संस्कार, आत्मीयता और सकारात्मक सोच से जोड़ना ही धर्म का वास्तविक उद्देश्य है। वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल की दुनिया से निकालकर संस्कृति, मंदिर और नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
कार्यक्रम में भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, ग्वालियर, गोहद, डबरा, भिंड, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, दिल्ली, कानपुर, कन्नौज, फरुर्खाबाद, बाराबंकी, महमूदाबाद, बहराइच सहित अनेक स्थानों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।

आज होगा विशाल ज्योतिष सम्मेलन
मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विशाल ज्योतिष सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें दिल्ली, ग्वालियर सहित देशभर से पधार रहे प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद वास्तु, मंत्र विज्ञान, स्वर ज्ञान, कुंडली विज्ञान एवं अंक विद्या जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे तथा खुले मंच से श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...