back to top

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह 5:03 बजे गुरु का पुन: उदय होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब गुरु अस्त रहते हैं, तब विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और नए व्यवसाय जैसी मांगलिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि गुरु के उदय होने के बाद भी शुभ कार्य तुरंत शुरू नहीं होंगे, क्योंकि इस बीच चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। यदि आप आने वाले दिनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नए शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मांगलिक कार्यों के लिए गुरु (बृहस्पति) और शुक्र ग्रह का उदित होना आवश्यक माना जाता है।

चातुर्मास के कारण बढ़ेगा शुभ कार्यों पर विराम
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है। मान्यता है कि इस अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, इसलिए विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। वर्ष 2026 में 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा, जो 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा। यानी गुरु के उदय के बावजूद चातुर्मास के कारण विवाह और अन्य शुभ कार्यों की अनुमति नहीं होगी।

0 नवंबर के बाद फिर शुरू होगा विवाह सीजन
चातुर्मास समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर विवाह और अन्य शुभ संस्कारों का दौर शुरू हो जाएगा। नवंबर में सीमित संख्या में ही विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।

नवंबर 2026 के विवाह मुहूर्त
21 नवंबर (शनिवार), 24 नवंबर (मंगलवार), 25 नवंबर (बुधवार), 26 नवंबर (गुरुवार)

दिसंबर में भी सीमित रहेंगे शुभ मुहूर्त
दिसंबर में भी विवाह के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा। 15 दिसंबर 2026 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास (मलमास) प्रारंभ हो जाएगा। इस अवधि में भी विवाह जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसलिए दिसंबर में केवल 12 दिसंबर तक ही शादियां संपन्न की जा सकेंगी।

दिसंबर 2026 के विवाह मुहूर्त
2 दिसंबर (बुधवार) 3 दिसंबर (गुरुवार) 4 दिसंबर (शुक्रवार) 5 दिसंबर (शनिवार) 6 दिसंबर (रविवार) 11 दिसंबर (शुक्रवार)12 दिसंबर (शनिवार)।

इस बार भड़ली नवमी का अबूझ मुहूर्त भी नहीं रहेगा उपयोगी
आषाढ़ शुक्ल नवमी को आने वाली भड़ली नवमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन बिना पंचांग देखे भी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं। वर्ष 2026 में यह तिथि 22 जुलाई को पड़ रही है। लेकिन इस बार गुरु ग्रह अस्त रहने के कारण भड़ली नवमी का यह विशेष मुहूर्त भी शुभ कार्यों के लिए उपयोगी नहीं माना जाएगा। यानी इस दिन भी विवाह या अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

3 अगस्त से शुरू होगा सावन सोमवार, शिवालयों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे...

30 जुलाई से दुर्लभ संयोग में शुरू होगा सावन

लखनऊ। सावन का पावन महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। सावन के महीने में शिव पूजन करने का विधान है। इस साल...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...