back to top

फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को रिलीज होगी

नयी दिल्ली। अभिनेता आर. माधवन अभिनीत फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अभिनेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की नयी तारीख की घोषणा की। इससे पहले यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।माधवन ने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, जुनून और विरासत से प्रेरित एक शख्स की कहानी… #जीडीएन दुनियाभर में सात अगस्त को रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है। इसमें सत्यराज, जयराम, प्रियामणि, दुशारा विजयन, थम्बी रामैया और विनय राय समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘वर्गीज मूलन पिक्चर्स’ और माधवन की ‘ट्राईकलर फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित यह फिल्म स्वशिक्षित इंजीनियर जीडी नायडू के जीवन पर आधारित है। जीडी नायडू ने आयातित प्रौद्योगिकियों को सस्ते और व्यावहारिक नवाचारों में ढालकर भारतीय उद्योग जगत में क्रांतिकारी बदलाव लाया था।

यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। ‘जीडीएन’ के अलावा माधवन नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘लीगेसी’ में भी नजर आएंगे। चारुकेश सीकर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में निमिषा सजयन, अभिषेक बनर्जी और गौतम कार्ति सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...