back to top

दस राज्यों में रोजाना बढ़ रहे हैं कोविड-19 के नए मामले

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में कोविड-19 के रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के 1,26,789 नए मामलों में से 84.21 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों के क्रमश: 2.19 से 6.21 प्रतिशत बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,29,28,574 हो गए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मामले सामने आए।

इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,310 और कर्नाटक में 6,976 नए मामले सामने आए। भारत में 9,10,319 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल संक्रमित मरीजों में 66,486 मरीज बढ़ हैं। मंत्रालय ने कहा, देश में संक्रमित कुल मरीजों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के 74.13 प्रतिशत मरीज शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों के 55.26 प्रतिशत मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 59,258 लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अब तक 1,18,51,393 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इसी अवधि के दौरान 685 और लोगों की मौत भी हुई। मौत के नए मामलों में 87.59 फीसदी मौत भी 10 राज्यों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 322 लोगों की मौत हुई जबकि पंजाब में 62 लोगों ने दम तोड़ दिया। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। इनमें असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...