back to top

मेरठ : स्वीमिंग पूल नहाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में मची भगदड़

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के लोहियानगर क्षेत्र के एक स्वीमिंग पूल पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही स्वीमिंग पूल पर नहाने आये लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात के बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक नौचन्दी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर 18 मुकदमे दर्ज थे। घटना के समय युवक स्वीमिंग पूल पर नहाने आया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार रात हुई इस घटना के बारे में बुधवार को बताया कि मृतक युवक का नाम अरशद (30) है।

जैदी फार्म निवासी अरशद थाना नौचंदी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर 18 मुकदमे दर्ज थे। लोहियानगर क्षेत्र के एक स्वीमिंग पूल पूल में नहाने के दौरान अरशद का बिलाल नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते बिलाल ने गोली चला दी जिससे अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी हमलावर बिलाल पर भी हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। मृतक के परिजनों की तरफ से आरोपी हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...