back to top

सावन में 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान शिव

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है
लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू होगा और इसका समापन 28 अगस्त 2026, गुरुवार को सावन पूर्णिमा पर होगा। सावन का महीना शिव आराधना के लिए अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माना जाता है कि सावन में शिव पूजा करने से क्रूर ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। इस बार सावन माह में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है।
मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना खास रहने वाला है। भगवान शिव की कृपा से मेष राशि वालों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि-
सावन का महीना कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक शांति मिल सकती है। व्यापार से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश में लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लिए सावन माह बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। भगवान शिव की कृपा से आपको करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी-पेशा करने वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-
सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन में ‘ऊं नम: शिवाय’मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। सावन में शिव पूजा में अक्षत (चावल), भांग, धतूरा और सफेद फूल शामिल करना शुभ माना जाता है। सावन में शिव कृपा पाने के लिए सोमवार व्रत भी लाभकारी माना जाता है।

RELATED ARTICLES

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

जुलाई से दिसंबर के बीच शादी के 14 शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का आधा समय यानी 6 महीने बीत चुके हैं।...

चतुर्मास 25 से, मांगलिक कार्यों पर कब लग जाएगा विराम

लखनऊ। इस साल 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से चतुर्मास शुरू होगा। एक तरह से देव सो जाएंगे और सृष्टि का...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...