हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है
लखनऊ। साल 2026 का आधा समय यानी 6 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों के कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिले, जिनकी शुभ स्थिति में पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार और विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कई उत्तम संयोग बने। हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, इसलिए शादी जैसे शुभ कार्य को करने से पहले शुभ तिथि, ग्रहों की स्थिति और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। अब जैसे-जैसे साल 2026 अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है, वैसे-वैसे जिन लोगों के घरों में विवाह की तैयारियां चल रही हैं या जो अपने लिए शुभ विवाह तिथि का इंतजार कर रहे हैं, उनके मन में यह जानने की उत्सुकता बढ़ रही है कि जुलाई से दिसंबर 2026 के बीच शादी-विवाह के लिए कब-कब शुभ योग बनने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 के बचे हुए 6 महीनों में विवाह के लिए कौन-कौन सी शुभ तिथियां और श्रेष्ठ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।
विवाह शुभ मुहूर्त
जुलाई-6, 7, 11
नवंबर-21,24, 25, 26
दिसंबर 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12





