back to top

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार विशेष रूप से सजाया जाएगा। मंदिर समिति ने उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्याम का दिव्य फूल बंगला कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए ताजे एवं सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सजावट में किसी भी प्रकार के कृत्रिम फूलों का उपयोग नहीं किया जाएगा। फूलों की मनमोहक सजावट के बीच बाबा श्याम के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उत्सव का शुभारंभ प्रात: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत कानपुर के श्याम भक्त कृष्ण कुमार तुलस्यान के सान्निध्य में अखंड ज्योति पाठ आयोजित होगा। भक्ति संगीत, श्याम भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए करीब 400 श्रद्धालु पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा दर्शन, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। मंदिर समिति ने शहरवासियों एवं श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...

जुलाई से दिसंबर के बीच शादी के 14 शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का आधा समय यानी 6 महीने बीत चुके हैं।...