back to top

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा
लखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में समाधि सम्राट चक्रवर्ती पूज्य विराग सागर जी महामुनिराज के तृतीय समाधि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत यहियागंज में उपाध्याय 108 श्री विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में विशेष श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं चौक श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज के सान्निध्य में भी पूजन-अर्चना, गुरु वंदना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। जैन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि चातुर्मास के आगमन से पूर्व आयोजित हो रहे ये धार्मिक कार्यक्रम समाज में संयम, साधना, स्वाध्याय एवं गुरु भक्ति की भावना को सुदृढ़ करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सहभागिता करने की संभावना है तथा समस्त जैन समाज से इन आयोजनों में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

RELATED ARTICLES

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...

जुलाई से दिसंबर के बीच शादी के 14 शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का आधा समय यानी 6 महीने बीत चुके हैं।...