back to top

लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय ने एएमसी सेंटर और कॉलेज की संभाली कमान

लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, ने 01 फरवरी 2024 को कमांडेंट आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज, ऑफिसर-इन-चार्ज एएमसी रिकॉर्ड्स तथा कर्नल कमांडेंट एएमसी की पदभार संभाली। लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय 74 साल पहले स्थपित किए गए एएमसी सेंटर और कॉलेज की कमान संभालने वाली पहली महिला जनरल ऑफिसर हैं।

वर्तमान नियुक्ति से पहले, लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस), नई दिल्ली के कार्यालय में अपर डीजीएएफएमएस (एचआर) थीं। भारत सरकार द्वारा प्रतिपादित ‘नारी शक्ति’ का भारतीय सेना द्वारा अक्षरश: पालन किया गया है, जो शेष राष्ट्र के अनुसरण के लिए एक मार्ग तैयार करने में अनुकरणीय है, और लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय अपनी व्यावसायिकता और समर्पण के साथ भारत की सेवा के लिए इस मार्ग का नेतृत्व कर रही हैं।

सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी), पुणे की पूर्व छात्रा रही लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय को 30 दिसंबर 1986 को आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) में कमीशन किया गया था। उन्होंने क्रमशः एएफएमसी पुणे से 1994 में एमडी (पैथोलॉजी) और 1997 में डीएनबी (पैथोलॉजी) किया था। जनरल ऑफिसर ने 2000-2002 तक एम्स, नई दिल्ली में ऑन्कोपैथोलॉजी में 2 साल की फेलोशिप और यूके के फैमर कील यूनिवर्सिटी से वर्ष 2020-22 में हेल्थ प्रोफेशनल एजुकेशन में डिप्लोमा भी किया।

अपनी 37 वर्षों की सेवा के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय ने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया है, जैसे – बेस अस्पताल, दिल्ली कैंट में लैब मेडिसिन विभाग के एचओडी और प्रोफेसर, एएफएमसी में पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर, आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) नई दिल्ली में लैब मेडिसिन विभाग के एचओडी और प्रोफेसर। उन्होंने सेना अस्पताल (आर एंड आर) नई दिल्ली में सलाहकार (पैथोलॉजी), उत्तरी कमान के कमान अस्पताल में डिप्टी कमांडेंट और वरिष्ठ कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी (एसईएमओ) और महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस), नई दिल्ली के कार्यालय में अपर डीजीएएफएमएस (एचआर) जैसी कई स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित 100 से अधिक शोध पत्रों की लेखिका रही हैं। उनकी उत्कृष्ट और मेधावी सेवा, निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति मेहनती गुणों और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता के साथ प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए, उन्हें 26 जनवरी 2024 को ‘नारी शक्ति’ वर्ष के रूप में मनाए जाने पर 2024 में ‘सेना मेडल’ से सम्मानित किया गया । भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 में उन्हें ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से अलंकृत किया गया । वर्ष 2008 और 2012 में उन्हें ‘सीओएएस प्रशस्ति’ से भी सम्मानित किया जा चुका है । जनरल ऑफिसर का विवाह मेजर जनरल राजेश सहाय, एवीएसएम, एसएम (सेवानिवृत्त) से हुआ है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...