back to top

देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 93,249 नए मामले, 513 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं। 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे।

आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के मामलों में लगातार 25वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब भी 6,91,597 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.54 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 93.14 प्रतिशत रह गई है।

देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 लोग संक्रमित थे जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से अब तक 1,16,29,289 लोग उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक तीन अप्रैल तक 24,81,25,908 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,66,716 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। बीते 24 घंटे में जिन 513 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 277 लोगों की महाराष्ट्र, 49 की पंजाब, 36 की छत्तीसगढ़, 19 की कर्नाटक, 15 की मध्य प्रदेश, 14-14 लोगों की उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, 13 की गुजरात, 12 की केरल तथा 10-10 लोगों की मौत दिल्ली और हरियाणा में हुई है।

देश में अब तक इस महामारी से 1,64,623 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक 55,656 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,764 की तमिलनाडु, 12,610 की कर्नाटक, 11,060 की दिल्ली, 10,340 की पश्चिम बंगाल, 8,850 की उत्तर प्रदेश, 7,234 की आंध्र प्रदेश और 7,032 लोगों की मौत पंजाब में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...