back to top

केजरीवाल कांग्रेस को, राहुल AAP को देंगे वोट, लोकसभा चुनाव में पहली बार बोले राघव चड्ढा

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इस लोकसभा चुनाव में अपनी पहली जनसभा में कहा कि जब राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव होंगे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे और राहुल गांधी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देंगे। ब्रिटेन से आंख की सर्जरी कराके भारत लौटने के बाद राघव चड्ढा ने पहली बार जनसभा को संबोधित किया।

दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा, मैं यहां अपने भाई का समर्थन करने आया हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह एक अच्छे इंसान हैं, बल्कि इसलिए भी कि यह चुनाव देश और संविधान को बचाने के लिए है। राज्यसभा सदस्य ने जनसभा में कहा कि आपके मतदान पर ही आपके बच्चों का भविष्य निर्भर करता है।

केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद लंबे समय तक राघव चड्ढा की अनुपस्थिति के सवालों पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि चड्ढा को आंख की गंभीर बीमारी हो गई है और इससे उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पर आप द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन में भी राघव मौजूद थे। राघव चड्ढा ने कहा, जब से आप ने दिल्ली की सत्ता संभाली है तो यहां के लोगों ने बिजली, दवा, पानी, स्कूल फीस पर प्रति माह लगभग 18,000 रुपये की बचत की है और महिलाओं के बस किराये के खर्च में भी बचत हुई है।

उन्होंने कहा कि इसके बदले में हम केवल आपका वोट मांग रहे हैं। आप नेता ने कहा, 25 तारीख को झाड़ू (आप का चुनाव चिह्न) का बटन दबाएं और केजरीवाल का समर्थन करें। जब राहुल गांधी 25 मई को मतदान करेंगे तो वह आप उम्मीदवार को वोट देंगे और झाड़ू चिह्न दबाएंगे। इसी तरह, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे तो वह कांग्रेस को वोट देंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे।

चड्ढा ने कांग्रेस-आप गठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि इस बार हम दक्षिण दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा।

यह खबर भी पढ़े : Kanpur : कार ने सड़क पार कर रही पांच महिलाओं को रौंदा, चार लोगों की मौत

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...