back to top

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की मेजबानी की औपचारिक अनुमति दे दी है।

इस फैसले के साथ ही स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर लंबे समय से जारी अनिश्चितता समाप्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद आयोजित समारोह के दौरान मची भगदड़ में कुछ लोगों की जान चली गई थी।

आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन आरसीबी उद्घाटन मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

यह निर्णय कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति, केएससीए, आरसीबी और उनकी प्रबंधन कंपनी डीएनए के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया।

केएससीए के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बयान में कहा कि विशेषज्ञ समिति ने स्टेडियम में की गई तैयारियों और सुरक्षा उपायों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर गृहमंत्री ने आईपीएल मैचों के आयोजन को मंजूरी प्रदान की।इससे पहले आरसीबी ने घोषणा की थी कि वह अपने सात घरेलू मैचों में से पांच बेंगलुरु में और दो रायपुर में खेलेगी।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...