back to top

IPL 2025 : अश्विन की क्रिकेट समझ के कायल हैं रचिन रविंद्र

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स की मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में जीत के नायक रचिन रविंद्र ने इसका श्रेय क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखने वाले रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई वाले स्पिन आक्रमण को दिया। अश्विन ने जहां 31 रन देकर एक विकेट लिया, वहीं अफगानिस्तान के नूर अहमद ने 18 रन देकर चार विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं, जिससे मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 155 रन ही बना पाई। रविंद्र के नाबाद अर्ध शतक की मदद से चेन्नई ने चार विकेट से जीत हासिल की।

रविंद्र ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ऐश (अश्विन) एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। मैंने उनके खिलाफ कुछ मैच खेले हैं। वह टीम के साथ अपना व्यापक अनुभव और क्रिकेट ज्ञान को जोड़ता है। मेरे कहने का मतलब है कि वह जिस तरह से स्पिन गेंदबाजी के बारे में अपनी बात रखता है और टिप्स देता है। उन्होंने कहा, वह खेल की बहुत अच्छी समझ रखते हैं और भारत के महान खिलाडÞियों में शामिल हैं। मैं उनको खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं और उनके साथ एक टीम में खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है।

रविंद्र ने कहा, हमारे पास बहुत अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं और हमारी टीम का संतुलन बहुत अच्छा है। अगर किसी दिन कोई गेंदबाज नहीं चल पाता है तो हमारे पास उसके लिए भी विकल्प हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अच्छी प्रगति कर रहे हैं और वह जल्द ही मैदान पर उतर सकते हैं। उन्होंने कहा, हम उनकी वापसी की समय सीमा को नहीं जानते हैं। हम यह जानते थे कि बुमराह पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसलिए हमने उसी के अनुरूप रणनीति तैयार की और अन्य विकल्पों पर विचार किया। हमें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जो जानकारी मिली है वह यह है कि वह क्या कर रहे हैं और हम उनकी प्रगति से खुश हैं।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...