back to top

फेसबुक विज्ञापन से प्रभावित होकर महिला ने कराई मोटापा घटाने की सर्जरी, ऑपरेशन के बाद गई जान

मेरठ । मेरठ के एक निजी अस्पताल में वजन घटाने के लिए की गई बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान रजनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो सदर बाजार निवासी टेंट व्यवसायी ब्रजमोहन गुप्ता की पत्नी थीं। रजनी का वजन सर्जरी से पहले 123 किलोग्राम था।

रजनी को 11 जुलाई को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि वह फेसबुक पर आए एक विज्ञापन से प्रभावित होकर अस्पताल पहुंची थीं। सर्जरी करने वाले डॉक्टर ऋषि सिंघल थे। रजनी के साथ उनकी 26 वर्षीय बेटी शिवानी गुप्ता भी भर्ती हुई थीं, जिनका वजन 120 किलोग्राम था। शिवानी की सर्जरी सफल बताई गई है।

मृतका के बेटे शुभम गुप्ता ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने 24 घंटे में 30 किलोग्राम वजन कम करने का दावा किया था, लेकिन सर्जरी के एक दिन बाद ही उनकी मां को पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने लक्षणों को नजरअंदाज किया, जिससे संक्रमण फैल गया। 16 जुलाई को रजनी की मौत हो गई।

परिवार ने चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मेडिकल थाना प्रभारी निरीक्षक शिलेश कुमार ने बताया कि यह शिकायत सीएमओ को भेजी गई है और कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार कटारिया ने कहा कि उन्हें अब तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

इस बीच, सर्जरी करने वाले डॉ. ऋषि सिंघल ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि रजनी को पहले से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और थायरायड जैसी गंभीर समस्याएं थीं। डॉक्टर के अनुसार, दोनों मां-बेटी को पूरी जानकारी देकर ही सर्जरी की गई थी। 13 जुलाई को रजनी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...