back to top

पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए सामान्य सी बात है, शतक बनाने को लेकर बोले सूर्यवंशी

जयपुर। क्रिकेट जगत उनके साहसी स्ट्रोकप्ले का कायल हो गया है, लेकिन 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए पहली गेंद पर छक्का लगाना एक सामान्य सी बात है क्योंकि परिस्थितियों का उन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में अब तक के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनकर आईपीएल में धूम मचा दी।

यह आईपीएल में उनका केवल तीसरा मैच था। उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला मैच खेलते हुए 20 गेंद पर 34 रन बनाए थे और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया था। सूर्यवंशी ने सोमवार रात यहां गुजरात टाइटंस पर जीत के बाद आईपीएलटी20 वेबसाइट से कहा, यह मेरे लिए सामान्य बात थी। मैं भारत के लिए अंडर-19 और घरेलू स्तर पर भी खेला हूं, जहां मैंने पहली गेंद पर छक्के लगाए हैं। मुझ पर पहली 10 गेंदों को खेलने का दबाव नहीं था। मेरे दिमाग में स्पष्ट था कि अगर गेंद मेरी जद में आएगी, तो मैं उसे मारूंगा।

उन्होंने कहा, ऐसा नहीं था कि मैं सोच रहा था कि यह मेरा पहला मैच है। हां, एक अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज (मेरे सामने) था और मंच बड़ा था लेकिन मैंने केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया। बिहार के समस्तीपुर के इस युवा खिलाड़ी का जन्म आईपीएल शुरू होने के ठीक तीन साल बाद हुआ था। सूर्यवंशी ने इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाले अपने पिता संजीव और मां आरती का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता की वजह से हूं। मेरी मां मेरे अभ्यास कार्यक्रम के कारण रात 11 बजे सोती है और सुबह तीन बजे उठ जाती है। इस तरह से वह मुश्किल से तीन घंटे सोती हैं।

सूर्यवंशी ने कहा, मेरे पिता ने मेरे लिए अपना काम छोड़ दिया। मेरा बड़ा भाई काम संभाल रहा है और घर बड़ी मुश्किल से चल रहा है। लेकिन पापा मेरा समर्थन कर रहे हैं। भगवान यह सुनिश्चित करते हैं कि जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं वे कभी असफल न हों। जो परिणाम हम देख रहे हैं और जो सफलता मैं हासिल कर रहा हूं वह मेरे माता-पिता के कारण है। यह 14 वर्षीय खिलाड़ी सुर्खियों में आने के बावजूद अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखना चाहता है और उनका लक्ष्य लंबे समय तक भारत की तरफ से खेलना है। सूर्यवंशी ने कहा, मैं भारत की तरफ से खेलना चाहता हूं और इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। मैं उस स्तर तक पहुंचने तक कड़ी मेहनत करना बंद नहीं कर सकता। मैं देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...