back to top

हरदोई : तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम 

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया, सांडी थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव रहने वाले शिवम (11) और अंकुल (11) तालाब में नहाने गए थे। उन्होंने कहा, ऐसा मालूम पड़ता है कि बच्चों को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था और गहरे पानी में उतरने के कारण वे डूब गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण तालाब का जलस्तर काफी बढ़ गया है इसी कारण दोनों किशोर उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों किशोरों के परिजनों की इच्छा के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़े— चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, 17 को अलग होगा प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...