back to top

सरकार एआई-171 विमान हादसे की रिपोर्ट जल्द जारी कराने को हरसंभव प्रयास कर रही : नायडू

वडोदरा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जून 2025 में अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच संबंधी अंतिम रिपोर्ट जल्द से जल्द जारी कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी।नायडू ने कहा कि सरकार ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए हैं।

नायडू ने रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, जांच अभी जारी है। हम इसे पूरा करने और अंतिम रिपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, हमें यह ध्यान रखना होगा कि प्रक्रिया में जल्दबाजी करने से सच्चाई सामने आने में बाधा पड़ सकती है। केंद्रीय मंत्री ने गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, हमारे सभी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य वास्तविक तथ्यों का पता लगाना है। मैं पीड़ितों के परिवारों से भी कहना चाहता हूं कि सच्चाई सामने आने पर ही न्याय होगा।

इसी उद्देश्य से हम पूरी तरह एएआईबी पर भरोसा कर रहे हैं और उसे सभी आवश्यक संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि रिपोर्ट जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी। एएआईबी ने 14 जुलाई को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि अंतिम रिपोर्ट का मसौदा अक्टूबर तक तैयार होने की उम्मीद है।एअर इंडिया का विमान 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 229 यात्री, चालक दल के 12 सदस्य और जमीन पर मौजूद 19 लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...