back to top

पाकिस्तान में ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से चार लोग घायल

इस्लामाबाद।पाकिस्तान में अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए अफगान तालिबान के ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से दो बच्चों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए। पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।सेना ने बताया कि इन ड्रोन को शुक्रवार को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही राजधानी इस्लामाबाद से सटे रावलपिंडी, क्वेटा और कोहाट में रोककर नष्ट कर दिया गया।

सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, इन हमलों का मकसद लोगों में डर पैदा करना था और ये हमें उस आतंकवादी मानसिकता की याद दिलाते हैं, जिससे अफगान तालिबान प्रेरित है। सेना की मीडिया शाखा ने कहा कि इन ड्रोन को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया और वे अपने तयशुदा लक्ष्यों तक नहीं पहुंच सके लेकिन इनके मलबे के कारण क्वेटा में दो बच्चे तथा कोहाट एवं रावलपिंडी में एक-एक नागरिक घायल हो गए।

उसने कहा,अफगान तालिबान एक ओर दुनिया की सहानुभूति हासिल करने के लिए खुद को पीड़ित के रूप में पेश करता है, वहीं दूसरी ओर वह अपने आतंकवादी सरगनाओं और अपने ड्रोन के जरिए नागरिकों को सक्रिय रूप से निशाना बनाता है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान और उसकी सेना अफगान तालिबान की असलियत से वाकिफ हैं।सेना ने यह भी दोहराया कि अफगान तालिबान जब तक अफगान धरती पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की मूल चिंताओं का समाधान नहीं करता, तब तक आपरेशन गजब लिल-हक जारी रहेगा। उसने कहा,सशस्त्र बल आतंकवाद और उसके विभिन्न स्वरूपों,जैसे अफगान तालिबान के ड्रोन हमलों, के खिलाफ लड़ाई में दृढ़ता से डटे हुए हैं। बयान में कहा गया,हम आतंकवादियों एवं उनके मददगारों से पाकिस्तान की जनता की रक्षा करते रहेंगे और अफगान तालिबान की ऐसी उकसावे वाली कार्वाइयों के सामने पीछे नहीं हटेंगे। पाकिस्तान ने 26 फरवरी को सीमा पर 53 चौकियों पर अफगान तालिबान के हमलों के जवाब में आपरेशन गजब लिल-हक शुरू किया था।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...