back to top

पूर्ववर्ती सरकारों के 15 साल तक हुई किसानो की उपेक्षा: मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौजूदा सरकार के पहले, पिछले 15 सालों से किसानों की उपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का कार्य किया है।

योगी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 117वीं जयन्ती पर आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर विधानसभा स्थित उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर किसान सम्मान योजना के अन्तर्गत कृषकों को सम्मानित किया।

किसानो को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के 76 हजार करोड़ रुपये का भुगतान और बन्द चीनी मिलों को चलाने का कार्य भी वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है। चीनी के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मूल्य कम होने की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गन्ने से एथेनॉल बनाने को मंजूरी देने का काम किया, जिससे गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जमीन की उर्वरता को बनाये रखने में गोवंश का विशेष महत्व है। इसी के दृष्टिगत, निराश्रित गोवंश को संरक्षण देने वालों को प्रतिमाह 900 रुपये दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि कृषि अवशेषों को जलाये नहीं, बल्कि कम्पोस्ट बनाकर उसका सदुपयोग करें।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की आय को दोगुना करने के लिए गम्•ाीरता से कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना जैसे कार्यक्रमों से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा जैसी योजनाओं से कृषक समुदायों को आर्थिक और सामाजिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है। किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाएं पारदर्शिता और प्रामाणिकता के साथ प्राप्त हों, इसके लिए प्रदेश के 1.98 करोड़ कृषकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सभी अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त किसानों की खुशहाली के लिए कार्य किया। उनका मानना था कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश की खुशहाली का रास्ता गांव से गुजरता है। जमींदारी उन्मूलन एवं लघु, सीमान्त कृषकों को 03 एकड़ भूमि तक भू-राजस्व से छूट दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चैधरी चरण सिंह जी ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए, उसी का परिणाम है कि आज किसान विकास के मुख्य केन्द्र बिन्दु में है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...