back to top

मेरठ में कारखाने का बॉयलर फटा, दो कर्मचारियों की मौत और तीन घायल

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में एक टायर कारखाने में मंगलवार सुबह बॉयलर के फटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गयी और अन्य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना इंचौली क्षेत्र के गांव फिटकरी से तीन किलोमीटर दूर स्थित कारखाने में हुई जहां पुराने टायर को गलाकर तेल, राख, तार अलग किए जाते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह अचानक बॉयलर फट गया जिसकी चपेट में आए शंकर (30) और प्रवीण (22) की मौत हो गयी और अन्य तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सजवाण ने बताया कि हादसे का शिकार हुये सभी लोग गांव किशोरीपुरा के निवासी थे।

एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बॉयलर में दबाव अधिक होने के कारण वह फट गया। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है कि हादसे कैसे हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी के अलावा, पुलिस अधीक्षक देहात, उप संभागीय मजिस्ट्रेट, संयुक्त मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...