back to top

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोले राहुल गाँधी- सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्वाेत्तर के इस राज्य में  भारत माता की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग देशद्रोही  हैं। उन्होंने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री इस राज्य को हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं समझते।
सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भारत एक आवाज है और अगर इस आवाज को सुनना है तो अहंकार और नफरत को त्यागना होगा। उन्होंने लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद सदन में यह वक्तव्य दिया और सदस्यता बहाल करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
राहुल गांधी के वक्तव्य के दौरान सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई।
हंगामे के बीच पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने आरोप लगाया कि देश में 70 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने
पूर्वाेत्तर को बर्बाद कर दिया था। सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी पर सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जवाब देते समय इसका (टोकाटोकी का) सूद सहित जवाब दिया जाएगा। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में वह इस तरह की बात नहीं कर सकते।
राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के अनुभव का उल्लेख किया और सरकार पर आरोप लगाया, आपने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है…. भारत माता की हत्या की है और ये भारत माता के रखवाले नहीं हो सकते। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया, आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं…. इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मार दिया है।
यह खबर भी पढ़े—

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...