back to top

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकार
लखनऊ। वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के सीजन 2 का ट्रेलर आ चुका है। इसी बीच बुधवार को इस सीरीज के मुख्य किरदार एक्ट्रेस संचिता बसु और धवल ठाकुर, कपिल कानपुरिया प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने सीजन 2 को लेकर अपने अनुभव साझा किए और दर्शकों से इस नए सीजन को देखने की अपील की। संचिता बसु ने कहा कि इस बार कहानी पहले से अधिक दमदार और भावनात्मक होगी। उन्होंने बताया कि उनका किरदार पहले सीजन की तुलना में अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर नजर आएगा उनका कहना है कि, ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 दर्शकों को सीधे एक ऐसी दुनिया में ले जाएगा, जहां मोहब्बत मासूम नहीं रह जाती, बल्कि ताकत की कीमत व्यक्तिगत रूप से चुकानी पड़ती है। इस सीरीज में धवल ठाकुर एक ऐसे इंसान कुलदीप कुमार का किरदार निभाते हुए वापसी कर रहे हैं जो गिल्ट और जुनून के बीच जूझ रहा है। एक ऐसा इंसान जिसने कभी कोई एक ऐसी गलती की थी, जिससे सब कुछ तहस-नहस हो गया और अब एक बार फिर वह खुद को राजनीति, सत्ता और अधूरी भावनाओं के खतरनाक जाल में खिंचता हुआ पाता है। वहीं संचिता बसु, शानविका चौहान के रूप में और भी ज्यादा धाकड़, दमदार और शक्तिशाली बनकर उभरती हैं। सत्ता के बेरहम गलियारों से गुजरते हुए वह नियमों को मानने से साफ तौर पर इंकार कर देती है, भले ही इसके लिए उसे इस रास्ते में रिश्तों की परिभाषा को ही क्यों न बदलना पड़े।

सीजन 2 में शान्विका का किरदार पहले से ज्यादा मजबूत : संचिता बसु
इस बारे में संचिता बसु ने कहा कि सीजन 2 शानविका को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है जो जज्बाती तौर पर अनकही और अप्रत्याशित है। वह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है, खुद को समेटकर रखने वाली और सतर्क है साथ ही लगातार इस उलझन में है कि जब खेल में सत्ता और धोखा शामिल हो जाए, तो फिर प्यार के असली मायने क्या रह जाते हैं। इस सीजन में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित किया, वो यह है कि यहाँ कुछ भी पूरी तरह सही या गलत नहीं है… हर इमोशन अपने साथ एक अंजाम लेकर आता है।
इस सीजन में दिखेगा कुलदीप कुमार के जज्बातो का द्वंद्व : धवल ठाकुर
कुलदीप कुमार के रूप में वापसी कर रहे धवल ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि, ह्लकुलदीप इस सीजन में अपने अतीत का बोझ उठाता है। वह इमोशनल होने के साथ ही एक अजीब तरह के द्वंद्व में है, वह जो महसूस करता है और जो दुनिया उससे उम्मीद करती है, उसके बीच लगातार फंसा हुआ रहता है। यह ट्रेलर केवल एक झलक दिखाता है कि इस बार उनकी यात्रा जज्बाती और निजी हो जाती है। इस बार कहानी का दायरा भले ही बहुत बड़ा हो गया हो, लेकिन इसके जज्बातों की जो बुनियाद और आत्मा है, उतनी ही सच्ची और जमीनी है।

पहले सीजन से ज्यादा परिपक्व होगी कहानी
निर्देशक श्रद्धा पासी जयराथ के निर्देशन में बनी यह सीरीज वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहले सीजन की कहानी समाप्त हुई थी। पहले भाग में कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और युवा संघर्षों को दिखाया गया था, लेकिन दूसरे सीजन में कहानी कहीं अधिक गंभीर और परिपक्व रूप में सामने आएगी। कलाकारों का कहना है कि दर्शकों को इस बार केवल रोमांस या यूथ ड्रामा देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि कई ऐसे भावनात्मक और सामाजिक पहलू भी देखने को मिलेंगे जो वास्तविक जीवन से जुड़े हुए हैं। परिवार, रिश्ते, जिम्मेदारियां और व्यक्तिगत संघर्ष इस बार कहानी के केंद्र में रहेंगे। यही वजह है कि यह सीरीज सिर्फ युवाओं के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए बनाई गई है।

शानविका और कुलदीप के किरदारों में दिखेगा बड़ा बदलाव
संचिता बसु ने बताया कि उनके किरदार शानविका और धवल ठाकुर के किरदार कुलदीप में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दोनों पात्र अब पहले जैसे मासूम और अनुभवहीन नहीं रहे। जीवन के उतार-चढ़ाव और परिस्थितियों ने उन्हें मजबूत और परिपक्व बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार दर्शक देखेंगे कि दोनों पात्र अपने फैसले खुद लेना सीख चुके हैं। जीवन ने उन्हें सही और गलत के बीच की दूरी समझाई है। वे अब भावनाओं के साथ-साथ जिम्मेदारियों को भी समझते हैं। यही परिवर्तन इस सीजन की कहानी को पहले से अलग और अधिक प्रभावशाली बनाता है। संचिता ने कहा कि परिवार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होता है। मुश्किल समय में यदि परिवार साथ खड़ा हो जाए तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। यही संदेश भी इस सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

कॉलेज का लड़का अब बना जिम्मेदार डीएम
धवल ठाकुर ने अपने किरदार को लेकर कहा कि पहले सीजन में उनका रोल एक साधारण कॉलेज छात्र का था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। दूसरे सीजन में उनका किरदार एक जिला अधिकारी यानी डीएम के रूप में नजर आएगा। उन्होंने बताया कि एक डीएम के रूप में उनके कंधों पर पूरे जिले और समाज की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में उन्हें अपनी व्यक्तिगत भावनाओं और पेशेवर कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाना होगा। उनका किरदार कई मानसिक और भावनात्मक संघर्षों से गुजरता दिखाई देगा। धवल के अनुसार, इस बार दर्शक एक ऐसे व्यक्ति को देखेंगे जो अपने अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ है। एक तरफ उसके निजी जीवन की चुनौतियां हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक जिम्मेदारियां हैं। उसे हर हाल में कानून का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना है।

बदले की भावना के पीछे छिपी भावनात्मक कहानी
कलाकारों ने बताया कि सीजन-2 में बदले की भावना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हालांकि इसे केवल नकारात्मक रूप में नहीं दिखाया गया है। कहानी यह बताने की कोशिश करती है कि हर बदले के पीछे कोई न कोई दर्द, चोट या अधूरी कहानी होती है। इस सीजन में दर्शक पात्रों के भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्षों को करीब से महसूस कर पाएंगे। कहानी यह दिखाएगी कि कैसे जीवन की घटनाएं किसी व्यक्ति के सोचने और निर्णय लेने के तरीके को बदल देती हैं। यही भावनात्मक गहराई सीरीज को और अधिक रोचक बनाती है।

महिला निर्देशक और डीओपी ने कहानी को दी नई गहराई
इस वेब सीरीज की एक खास बात यह भी है कि इसकी निर्देशक श्रद्धा पासी जयराथ और छायांकन निर्देशक रेशमी दोनों महिलाएं हैं। कलाकारों का मानना है कि इससे कहानी में भावनात्मक संवेदनशीलता और गहराई बढ़ी है। धवल ठाकुर ने कहा कि महिला दृष्टिकोण रिश्तों और भावनाओं को देखने का एक अलग नजरिया देता है। इसी कारण कहानी में कई ऐसी परतें जुड़ गई हैं जो दर्शकों को पात्रों के भीतर झांकने का अवसर देती हैं। संचिता बसु ने भी निर्देशक की सराहना करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान उनकी ऊर्जा पूरे सेट को प्रेरित करती थी। वह कलाकारों को लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती थीं। यही वजह है कि शानविका का भावनात्मक सफर पर्दे पर बेहद प्रभावी तरीके से उभरकर सामने आया है। वहीं धवल ठाकुर ने भी उत्तर प्रदेश को अपना दूसरा घर बताया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार मिला है। उन्होंने भविष्य में बिहार में शूटिंग करने की इच्छा भी जाहिर की।

संघर्षों ने बनाया मजबूत कलाकार
कार्यक्रम के दौरान संचिता बसु ने अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था तब वह काफी कम उम्र की थीं। उस समय उन्हें खुद पर पूरा भरोसा नहीं था और कई बार वह अपनी कमियों को लेकर परेशान रहती थीं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं और नकारात्मक टिप्पणियों ने शुरूआत में उन्हें प्रभावित किया, लेकिन समय के साथ उन्होंने इन परिस्थितियों का सामना करना सीख लिया। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं ने उन्हें कमजोर नहीं बल्कि और अधिक मजबूत बनाया। आज वह हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करती हैं और मानती हैं कि संघर्ष ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की ताकत देता है।

RELATED ARTICLES

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...

अपने किरदार के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया : अनंत जोशी

दर्शकों का प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : जमील खानलखनऊ। टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज गुल्लक का पांचवां सीजन दर्शकों के बीच...

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

श्रीमद् भागवत कथा आध्यात्मिक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम

कथा के छठे दिन उमड़े भक्त,जनप्रतिनिधियों ने लिया कथा का आशीर्वादलखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित मणि महेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्...