back to top

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिन
लखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या के आज तीसरे दिन अनेक कलाकृतियाँ जन्म ले चुकी हैं। महाराष्ट्र के प्रख्यात कलाकार आचार्य डगलस जॉन ने उस अयोध्या की रचना की है जो उन्होंने दो दशक पहले देखा था। वह कहते हैं कि धर्म की नगरी अयोध्या संपूर्ण अयोध्या का एक भाग है। वहीं अयोध्या के अन्य आयाम सामने आने चाहिए जो कलर्स आफ अयोध्या के माध्यम से संभव है। महाराष्ट्र से आए दूसरे कलाकार रामचंद्र खरतमल ने अयोध्या और कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों को अपनी शैली में ढाला है। दूसरे चित्र में उन्होंने अयोध्या को राम की नगरी बनाते हुए यथार्थ चित्रण किया है। मध्य प्रदेश की तृप्ति जोशी ने अपनी शैली में राम धनुष और राम मुद्रिका बनाया है। तेलंगाना से पधारी अर्पिता रेड्डी ने विष्णु के अवतार श्रीराम को अपने राज्य की कलात्मक शैली का स्थानीय पुट देते हुए एक सार्थक रचना की है। कल शाम कलाकृतियों के प्रदर्शन के साथ समापन समारोह किया जाएगा जिसमें अवधी लोक नृत्य फरवाही की प्रस्तुति होगी। प्रदर्शनी को दो दिनों तक कला प्रेमियों के अवलोकनार्थ खोला जाएगा। यह आयोजन जेबी एकेडमी के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

श्रीमद् भागवत कथा आध्यात्मिक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम

कथा के छठे दिन उमड़े भक्त,जनप्रतिनिधियों ने लिया कथा का आशीर्वादलखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित मणि महेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्...