back to top

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदन
लखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में बुधवार को ‘गोद भराई एवं पंचकल्याणक पात्र सम्मान समारोह’ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ​आगामी 24 जून से काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव के मुख्य संयोजक ब्रिजेश जैन ‘बंटी’ ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए चयनित मुख्य पात्रों का आज समाज द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।
​इन मुख्य पात्रों का हुआ सम्मान:
​माता-पिता: भगवान आदिनाथ के पिता नाभिराय के रूप में श्री ऋषभ जैन एवं माता मरुदेवी के रूप में श्रीमती रीता देवी जैन (इंदिरा नगर)। सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी विशाल जैन (आर्किटेक्ट) एवं श्रीमती मेघा जैन। धनपति कुबेर-इन्द्राणी: रोहित जैन एवं श्वेता जैन (इंदिरा नगर)। ​कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्याओं (मीनू जैन, सोनी जैन, सरिता जैन, अनिता जैन एवं महिमा जैन) द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद उपाध्यायश्री के मंत्रोच्चारण के साथ मौली संस्कार हुआ और माता मरुदेवी बनीं रीता देवी की पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म पूरी की गई। श्रद्धालु महिलाओं ने पंचमेवा, श्रृंगार सामग्री और वस्त्र भेंट किए, जिसे बाद में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुबेर-इन्द्राणी द्वारा प्रतीकात्मक रत्नों की वर्षा भी की गई।

RELATED ARTICLES

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

श्रीमद् भागवत कथा आध्यात्मिक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम

कथा के छठे दिन उमड़े भक्त,जनप्रतिनिधियों ने लिया कथा का आशीर्वादलखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित मणि महेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्...