back to top

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री ने 15 जून की सुबह मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज खबर के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में मातम पसर गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे अचानक उठाए गए इस खौफनाक कदम की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बात अगर संचिता उगले के अभिनय करियर की करें, तो उन्होंने कई धारावाहिकों और फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता जी टीवी के सुपरहिट शो ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘दीया टंडन’ का किरदार निभाकर मिली, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसके अलावा वह ‘वागले की दुनिया’ में ‘रुचिता जेटली’ और दंगल टीवी के शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में ‘सुकूं’ के मुख्य किरदार में नजर आ चुकी थीं। छोटे पर्दे के साथ-साथ संचिता ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में ‘तारा रानी’ के युवा रूप का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहीं।

RELATED ARTICLES

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

शमीम इरफ़ानी के स्वास्थ्य का हाल जानने नेपाल के मरकज़ुत-तौहीद प्रतिनिधिमंडल का आगमन

कोल्हुई बाजार/महराजगंज। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान एवं दाई (धर्मप्रचारक) शमीम इरफ़ानी मदनी (इस्लामिक दावत सेंटर, अफीफ़, सऊदी अरब) के स्वास्थ्य का हाल जानने और उनसे...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...

आचार्य सुबल सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

गुरुपूर्णिमा पर होगी चातुर्मास कलश स्थापनालखनऊ। दिगंबर जैन परंपरा के आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का 8 संतों के संघ सहित आज सुबह...

मानवता की मिसाल बन रही है बृज की रसोई : बलवंत सिंह

नि:शुल्क भोजन वितरण करा रही बृज की रसोईलखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) के सेवा प्रकल्प बृज...

अनुशासित रियाज ही संगीत साधना का मूल आधार : पार्थ प्रतिम राय

अकादमी में सितार वादन की परम्परा पर विशेष साक्षात्कार एवं रिकॉर्डिंग सम्पन्नलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा अकादमी...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...