back to top

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : जर्मनी कुल 239 गोल कर पांच बार की चैंपियन ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का धमाकेदार जीत से आगाज किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जर्मनी ने इतिहास भी रच दिया है। जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है।

जर्मनी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि कुराकाओ के खिलाफ हुए मुकाबले में सातवां गोल करते हुए हासिल किया। फीफा विश्व कप में अब जर्मनी कुल 239 गोल कर चुकी है। टीम ने इस मामले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील ने इस मेगा इवेंट में अब तक कुल 238 गोल किए हैं। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना 152 गोलों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जबकि 136 गोल करके फ्रांस चौथे नंबर पर काबिज है। इटली ने विश्व कप में 128 गोल किए हैं और टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है।

कुराकाओ के खिलाफ हुए मुकाबले के शुरुआती छह मिनट में ही जर्मनी ने पहला गोल दागकर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि, कुराकाओ ने हर किसी को चौंकाते हुए जल्द ही स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जर्मनी की ओर से एक के बाद एक गोल दागे गए। निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर किक पर बेहतरीन हेडर मारते हुए जर्मनी को 2-1 से आगे किया।

इसके बाद पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में काई हैवर्ट्ज ने मिली पेनल्टी का फायदा उठाते हुए जर्मनी की बढ़त को 3-1 कर दिया। दूसरे हाफ में जर्मनी ने और भी ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। गेम शुरू होने के महज 69 सेकंड बाद ही जमाल मुसियासा ने जबरदस्त गोल करते हुए टीम की ओर से मैच का चौथा गोल किया।

कुराकाओ का डिफेंस जर्मनी के स्टार खिलाड़ियों के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया। विश्व कप में अपना डेब्यू कर रहे नैथेनियल ब्राउन ने शानदार गोल करते हुए स्कोर को 5-1 कर दिया। थोड़ी देर बाद ही डेनिज उन्दाव ने जर्मनी के लिए छठा गोल दागा और कुराकाओ के डिफेंस को घुटनों पर ला दिया। मैच का अंत होते-होते काई हैवर्ट्ज ने सातवां गोल करते हुए जर्मनी की यादगार जीत पर मुहर लगा दी।

RELATED ARTICLES

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...

लखनऊ से नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन, अभिनेत्री गुल पनाग सहित 182 यात्रियों ने किया सफर

फ्लाइट से आए किसानों का प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और...

ट्रंप ने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता, इन 14 शर्तों पर बनी सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस...

लखनऊ से नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन, अभिनेत्री गुल पनाग सहित 182 यात्रियों ने किया सफर

फ्लाइट से आए किसानों का प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...