back to top

लखनऊ से नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन, अभिनेत्री गुल पनाग सहित 182 यात्रियों ने किया सफर

फ्लाइट से आए किसानों का प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंचा।

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन किया गया। इस नई सेवा के शुरू होने के साथ ही प्रदेश के दो प्रमुख शहरों के बीच हवाई संपर्क को नई मजबूती मिली है। नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ पहुंची। इस मौके पर फ्लाइट से आए किसानों का प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंचा।

नई सेवा के शुभारंभ अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एयरलाइन एवं एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाया। सज धजकर स्वागत में तैयार लखनऊ एयरपोर्ट से किए गए विदा।

इस अवसर पर लखनऊ एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने नई उड़ान सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आज संचालित पहली उड़ान 6E 2278 से कुल 182 यात्रियों ने लखनऊ से नोएडा की यात्रा की। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग भी इस उड़ान की यात्री रहीं।

इसके अतिरिक्त, एक निजी समूह के लगभग 80 कर्मचारियों ने भी लखनऊ से नोएडा की यात्रा कर इस नई सेवा का लाभ उठाया, जो इस रूट के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

15 जून 2026 को विशेष परिचालन के तहत अतिरिक्त उड़ानों का भी संचालन किया गया। फ्लाइट संख्या 6E5212 नोएडा से लखनऊ पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट संख्या 6E5219 लखनऊ से नोएडा के लिए रवाना होगी।

यह नई हवाई सेवा व्यापार, उद्योग, शिक्षा तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी तथा उत्तर प्रदेश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ़ बनाएगी। नियमित उड़ान सेवाएं इस रूट पर 01 जुलाई 2026 से संचालित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...