back to top

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लिए मजबूत पावर इवैक्युएशन इंफ्रास्ट्रक्चर और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना जरूरी है। यह बात उद्योग विशेषज्ञों ने कही।

इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी के डायरेक्टर जनरल संजय गंजू ने कहा कि भारत को ऐसी तकनीकों में निवेश करना होगा, जिससे सौर ऊर्जा उत्पादन की अवधि बढ़ाई जा सके। साथ ही उन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों को दूर करना होगा, जहां नवीकरणीय ऊर्जा की संभावनाएं अधिक हैं।

उन्होंने लद्दाख जैसे दूरस्थ इलाकों का उदाहरण देते हुए कहा, हमें ऐसा मैकेनिज्म बनाना होगा जिससे वहां उत्पादित बिजली को ग्रिड तक पहुंचाया जा सके। साथ ही ऐसी तकनीकों में निवेश जरूरी है, जिससे लंबे समय तक सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सके।

गंजू ने कहा कि खावड़ा सोलर पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स यह दिखाते हैं कि अनुपयोगी या बंजर जमीन का भी ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रभावी उपयोग किया जा सकता है। वह जमीन लगभग रेगिस्तान जैसी थी, जिसका कोई उपयोग नहीं था, लेकिन अब वहीं से बिजली पैदा कर देश में इस्तेमाल की जा रही है, उन्होंने कहा।

घरेलू उत्पादन बढ़ाना जरूरी

उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में घरेलू सप्लाई चेन मजबूत करने पर भी जोर दिया। गंजू ने कहा, वेफर्स और बैटरियों का उत्पादन देश में ही होना चाहिए, तभी हम आत्मनिर्भर बन पाएंगे।इसके लिए रिसर्च और लोकल मैन्युफैक्चरिंग में निवेश बढ़ाने की जरूरत बताई।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद रिहान ने कहा कि बड़े सोलर पार्क्स ने सौर ऊर्जा को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन प्रोजेक्ट्स ने नीति समर्थन, उद्योग भागीदारी और बड़े स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ लाकर लागत कम करने और इंडस्ट्री को मजबूत करने में मदद की है, उन्होंने कहा।

उन्होंने बताया कि देश में सोलर इंस्टॉलेशन करीब 165 गीगावॉट तक पहुंच चुका है। वहीं मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 213 गीगावॉट और सेल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 30 गीगावॉट से अधिक हो गई है। रिहान ने कहा कि भारत अपने दीर्घकालिक नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत को बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ मजबूत ट्रांसमिशन नेटवर्क, नई तकनीकों के विकास और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता को और मजबूत करना होगा। सोलर पार्क्स आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...