back to top

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की है। कंपनी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की ‘ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर’ होगी। यह चैंपियनशिप 17 से 20 अगस्त 2026 के बीच देहरादून में आयोजित होगी, जिसमें राष्ट्रीय और एशियाई स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

स्पीड स्केटिंग एक हाई-परफॉर्मेंस खेल है, जिसमें गति और सहनशक्ति दोनों की आवश्यकता होती है। ऐसे में बिसलेरी के लिए यह साझेदारी खिलाड़ियों को बेहतर हाइड्रेशन सपोर्ट देने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी। कंपनी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को लगातार हाइड्रेशन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

इस साझेदारी के तहत बिसलेरी इवेंट में ट्रैकसाइड ब्रांडिंग, लोगो प्लेसमेंट, खिलाड़ियों के साथ इंटरैक्शन और शूटिंग एक्टिविटी जैसे विभिन्न माध्यमों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्पीड और एंड्योरेंस से जुड़े कंटेंट, खिलाड़ियों की कहानियां, परफॉर्मेंस वीडियो और हाइलाइट्स भी साझा किए जाएंगे।

बिसलेरी इंटरनेशनल के सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर डायरेक्टर तुषार मल्होत्रा ने कहा,भारत में खेलों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और अब पारंपरिक खेलों के साथ-साथ नए खेलों को भी लोग अपना रहे हैं। बिसलेरी में हम हाइड्रेशन को केंद्र में रखते हुए विभिन्न खेलों से जुड़े हैं। एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के साथ यह साझेदारी खिलाड़ियों को समर्थन देने और फिट एवं एक्टिव जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक खेलों के दौर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में हाइड्रेशन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है, और बिसलेरी इस दिशा में निरंतर काम कर रही है।50 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ बिसलेरी इंटरनेशनल भारत की प्रमुख प्रीमियम बेवरेज कंपनियों में शामिल है। कंपनी 114 गुणवत्ता परीक्षण और 10-स्टेज शुद्धिकरण प्रक्रिया के जरिए सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराती है।

भारत और यूएई में बिसलेरी के 128 प्लांट्स, 6,000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स और 7,500 वितरण ट्रकों का मजबूत नेटवर्क है। कंपनी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के अलावा वेदिका हिमालयन स्प्रिंग वॉटर और विभिन्न फ्लेवर वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक्स भी उपलब्ध कराती है।बिसलेरी ने ‘ग्रीनर प्रॉमिस’ के तहत सस्टेनेबिलिटी 2.0 पहल भी शुरू की है, जिसमें रीसाइक्लिंग, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...