back to top

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी के सदस्य ने बताया कि बुद्धेश्वर शृंगार समूह द्वारा बाबा का भव्य शृंगार किया जाएगा। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रबंध समिति की संरक्षक और महंत लीलापुरी ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुल जाएंगे और महाआरती भोर छह बजे होगी, दोपहर बारह बजे भोग लगेगा। इसके बाद भक्तों के लिए कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे। वहीं, शाम को साढे छह बजे 51 मुखी महाआरती होगी। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान राम के काल में इस मंदिर की स्थापना की गई थी। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण ने की थी। आमतौर पर शिव मंदिरों में सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। लेकिन बुधेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को शिवजी की पूजा का विधान है। इस दिन इस मंदिर में शिवजी की पूजा के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहां भगवान शिव ने लक्ष्मण के सारे संदेह दूर करते हुए माता सीता के विराट स्वरूप के दर्शन करवाए।
लखनऊ में भगवान शिव के अनेक चमत्कारी मंदिर बने हुए हैं। जहां पर सावन के महीने में शिव भक्त धूमधाम से दर्शन करते हैं। भगवान शिव के शिवालयों पर भक्तों का तांता दिखाई देता है। ऐसे ही शहर में एक मंदिर है जहां सोमवार को नहीं बल्कि बुधवार के दिन पूजा की जाती है।
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज बुधवार को भक्तों का तांता दिखायी देगा। भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रसाशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि अयोध्या वासियों ने माता सीता को भगवान राम से त्यागने के लिए कहा था। उस दौरान भगवान राम ने लक्ष्मण को यह आदेश दिया था कि तत्काल सीता को जंगल में छोड़ कर आएं। उसी दौरान लक्ष्मण आदेश का पालन करते हुए माता सीता को लेकर वन की तरफ चल दिए। चलते-चलते लखनऊ में स्थित बुद्धेश्वर नामक एक छोटा सा मंदिर दिखाई दिया, जहां उन्होंने माता सीता के साथ बैठकर विश्राम किया। उस दिन बुधवार का दिन था और लक्ष्मण इस बात से चिंतित थे कि माता के समान भाभी को आखिर वन में अकेले कैसे छोड़ा जाए.उस दौरान माता सीता गर्भवती थीं। तब बुद्धेश्वर महादेव ने लक्ष्मण को दर्शन दिए और यह सद्बुद्धि देते हुए कहा कि आप सीता को महर्षि बाल्मीकि आश्रम ले जाकर छोड़ दें। तभी माता सीता और लक्ष्मण ने बुद्धेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा की और वहां से चल दिए, जिस दिन यह घटना हुई थी, उस दिन बुधवार का दिन था। तभी से बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को भक्त पूजा करने लगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि बुद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धा सुमन के साथ जो भी भक्त यहां आकर भगवान महादेव के दर्शन करते हैं। भगवान उनकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। यह मंदिर लखनऊ के रेलवे स्टेशन चारबाग से करीब 12 किलोमीटर और रोडवेज आलमबाग बस स्टेशन से 10 किलोमीटर दूरी पर कानपुर बाईपास रोड पर स्थित है। भक्तगण बौद्धिक शांति और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए बुद्धेश्वर महादेव के मंदिर आकर दर्शन करते हैं।

RELATED ARTICLES

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...