back to top

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

  • पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी

झांसी । झांसी में एक नई शादी महज डेढ़ महीने में ही विवादों में घिर गई। पति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट और गला दबाने तक की नौबत आ गई। पीड़ित पति ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

घटना चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। पीड़ित युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। उसका कहना है कि 24 जून को उसकी शादी मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी, ताकि वह बेहोश रहे और वह अपने प्रेमी से संपर्क कर सके। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचती रही।

पीड़ित के अनुसार, 19 अगस्त को प्रेमी उसके घर में घुसा था, जबकि 23 अगस्त को उसने पत्नी और प्रेमी को दोबारा आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी मोंठ ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददातालखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...