back to top

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की और मंगला गौरी का व्रत रखा। ऐसी मान्यता है कि मंगला गौरी का व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सुहागिनों ने जहां परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। वहीं कुंवारियों ने मनपसंद पति पाने के लिए व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।
पं. बिन्द्रेस दुबे ने बताया कि बूढ़ेश्वर मंदिर में सावन माह के सोमवार को जहां सैकड़ों द्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। वहीं मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखने वाली महिलाएं अपने घर में भगवान गणेश, शिवजी और मां गौरी की पूजा.अर्चना करती हैं और मंदिर में दर्शन करने आती हैं। सावन के पहले मंगलवार को महिलाएं मनकामेश्वर मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरों में पहुंची और गणेशजी को स्नान कराकर जनेऊ अर्पित किया। धूप, दीप प्रज्ज्वलित कर भोग लगाया। इसके बाद मां गौरी की आराधना करके सुहाग सामग्री अर्पित की। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शिवजी को बेल पत्र व पंचामृत से अभिषेक करके ओम नम: शिवाय का जाप किया और मन ही मन 7 बार मनोकामना मांगी।
श्रावण मास में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि श्रावण मास में मंगलवार को आने वाले सभी व्रत-उपवास सुख.सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। मंगला गौरी व्रत के प्रभाव से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन माता मंगला गौरी का पूजन कर कथा का श्रवण करना चाहिए। सुहागिन महिलाओं को सोलह सोमवार के साथ मंगला गौरी व्रत अवश्य रखना चाहिए। यह व्रत प्रारंभ करने के पश्चात लगातार पांच वर्षों तक इस व्रत को रखा जाता है। श्रावण माह में ही इस व्रत का उद्यापन किया जाता है। यह व्रत पति और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। सौभाग्य से जुड़ा होने के कारण इस व्रत को विवाहित स्त्रियां और नवविवाहिताएं करती हैं।

RELATED ARTICLES

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...