back to top

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरू
शादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंह
लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और साफ-सुथरी फिल्मों का निर्माण करने वाली जिÞया इन् फोकस फिल्म क्रिएशन ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म भाग्य से मिलले भईया हमार का मुहूर्त लखनऊ में किया। विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। समारोह में कलाकारों, निमार्ताओं और फिल्म जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री यामिनी सिंह और जाने-माने अभिनेता मनोज टाइगर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं अभिनव तिवारी, विक्की बाबू और रूपेश मिश्रा भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन सुनील मांझी कर रहे हैं। फिल्म को पिंकू दुबे ने लिखा है जबकि विजय आर पांडेय होंगे।
इस अवसर पर अभिनेत्री यामिनी सिंह को लेकर एक खास बात सामने आई। शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग वह करने जा रही हैं। जिसमें यामिनी सिंह एक संस्कारी और मजबूत किरदार वाली घर की बहू की भूमिका निभा रही हैं, जो परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखने का प्रयास करती है।
वहीं अभिनेता मनोज टाइगर ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह इसमें बड़े भाई की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक मूल्यों, भाईचारे और रिश्तों की भावनाओं पर आधारित है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगी।
फिल्म के निमार्ता मनोज कुमार, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी और संजय सिंह ने कहा, हमारी कोशिश लगातार साफ-सुथरी और पारिवारिक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करना है। दर्शकों का भरोसा हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। भाग्य से मिलले भईया हमार भी एक ऐसी ही फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकेगा। आने वाले समय में हमारे बैनर से कई और फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। फिल्म के निर्माण से जुड़े सूत्रों के अनुसार भाग्य से मिलले भईया हमार की शूटिंग अगले महीने से लखनऊ और उसके आसपास के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू की जाएगी। फिल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों, भाईचारे और सामाजिक मूल्यों पर आधारित होगी। मुहूर्त समारोह के दौरान पूरी टीम ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं मांगी और विश्वास जताया कि यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगी। फिल्म में यामिनी सिंह, मनोज टाइगर के अलावा अभिनव तिवारी, विक्की बाबू, रूपेश मिश्रा, प्रगति भट्ट, अनूप अरोरा, गिरीश शर्मा, विद्या सिंह , रिंकू भारती विभिन्न किरदारों में नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

फिल्म ‘जीडीएन’ अब सात अगस्त को रिलीज होगी

नयी दिल्ली। अभिनेता आर. माधवन अभिनीत फिल्म 'जीडीएन' अब सात अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अभिनेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल...

शमीम इरफ़ानी के स्वास्थ्य का हाल जानने नेपाल के मरकज़ुत-तौहीद प्रतिनिधिमंडल का आगमन

कोल्हुई बाजार/महराजगंज। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान एवं दाई (धर्मप्रचारक) शमीम इरफ़ानी मदनी (इस्लामिक दावत सेंटर, अफीफ़, सऊदी अरब) के स्वास्थ्य का हाल जानने और उनसे...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...

आचार्य सुबल सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

गुरुपूर्णिमा पर होगी चातुर्मास कलश स्थापनालखनऊ। दिगंबर जैन परंपरा के आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज का 8 संतों के संघ सहित आज सुबह...

मानवता की मिसाल बन रही है बृज की रसोई : बलवंत सिंह

नि:शुल्क भोजन वितरण करा रही बृज की रसोईलखनऊ। प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) के सेवा प्रकल्प बृज...

अनुशासित रियाज ही संगीत साधना का मूल आधार : पार्थ प्रतिम राय

अकादमी में सितार वादन की परम्परा पर विशेष साक्षात्कार एवं रिकॉर्डिंग सम्पन्नलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा अकादमी...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...