back to top

जनता दर्शन में बोले CM योगी-बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करें, अवैध कब्जों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जायज़ समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने माता-पिता के साथ आए बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। जब कुछ अभिभावकों ने बताया कि बच्चों का अभी स्कूल में दाखिला नहीं कराया गया है, तो मुख्यमंत्री ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अवश्य स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षित बच्चे ही एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा का स्तर काफी सुधरा है। बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। साथ ही, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस, किताबें, जूते-मोजे आदि के लिए 1200 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। बच्चों को पौष्टिक मिड-डे मील भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जनता दर्शन में पहुंचे युवाओं ने रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में राज्य सरकार ने नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने युवाओं को मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने की सलाह दी और स्पष्ट किया कि सरकार में सिफारिश की कोई जगह नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान अवैध कब्जों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन मामलों की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व, प्रशासन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मामलों की समीक्षा करें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और कार्रवाई से शासन को अवगत कराएं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...

नौटंकी में जीवंत हुई अमर सिंह राठौर की गाथा

लखनऊ। नीलाक्षी लोक कला कल्याण समिति द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पारंपरिक...

किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मानलखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पद्म भूषण...

कहानी और क्वालिटी से समझौता नहीं होना चाहिए : मानस शाह

लखनऊ। 'हमारी देवरानी', 'गुलाल', 'यम हैं हम', 'स्माइल प्लीज', 'संकट मोचन हनुमान' और 'ये है चाहते' जैसे टीवी शोज में अपनी पहचान बना चुके...

गीत-संगीत के साथ मनाया गया आया सावन झूम के

महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक उत्सवलखनऊ। आशियाना स्थित ग्रेविटी रेस्टोरेंट के सभागार में रश्मि खंड, शारदा नगर की महिलाओं द्वारा शुक्रवार को आया सावन झूम...