back to top

गोरखपुर में हादसा : दो बाइकों की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इन मोटरसाइकिल की टक्कर से बचने की कोशिश में एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ट्रक में जा घुसा। पुलिस ने बताया कि मोहद्दीपुर बिजलीघर के पास शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मोहद्दीपुर बिजली कॉलोनी निवासी विक्रांत (35) अपनी पत्नी निकिता (30), बेटे अंगद (पांच) और बेटी लाडो (एक) और परी के साथ जटेपुर उत्तरी में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि जब वह नहर मार्ग की ओर मुड़े तो उनकी मोटरसाइकिल कुंद्राघाट की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई।

उसने बताया कि दो मोटरसाइकिल की टक्कर से बचने के प्रयास में तीसरा मोटरसाइकिल सवार एक ट्रक में जा घुसा। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां विक्रांत और उनकी बेटियों, रुस्तमपुर निवासी मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी सूरज (28) को मृत घोषित कर दिया गया। मोनू और सूरज दोनों एक अन्य समारोह से लौट रहे थे। निकिता, अंगद और चिन्मयानंद मिश्रा की हालत गंभीर है और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। मिश्रा तीसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोगों में से है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर घटनास्थल पर तथा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। विक्रांत के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने उसे समारोह के बाद वहीं रुकने के लिए कहा था, लेकिन उसने घर लौटने का फैसला किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...